फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्वकर्मा पूजा पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें, लंगर भी लगाए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्वकर्मा पूजा पर शनिवार को जिले सहित शहर के मंदिरा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बख्शी नगर स्थित मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
उन्होंने मंदिर परिसर में बैठकर भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं, तकनीकी काम करने वाले लोगों ने औजारों की पूजा की और काम बंद रखा। अब काम रविवार को पूजा करने के बाद ही शुरू करेंगे। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी विश्वकर्मा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिरों में लंगरों का आयोजन किया गया। शहरभर में बाजारों में लंगर लगाने के साथ ही हवन किए गए।

विश्वकर्मा दिवस पर न्यू प्लाट मंदिर में हुआ हवन
विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा मंदिर न्यू प्लाट जम्मू में हवन और भजन कीर्तन हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा कैलेंडर 2025 वितरित किए गए। इस मौके पर रमेश अंगोत्रा कहा कि उद्योगपतियों, ईंट भट्टों, निर्माण सामग्री, राजनीतिक हलकों, मैकेनिक, श्रमिक और कलाकारों, पीएचई कर्मचारियों ने विश्वकर्मा की पूजा की। मोहिंदर लाल ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा इस ब्रह्मांड के निर्माता हैं। दीपावली पर्व के प्रारंभ से ही विश्वकर्मा दिवस मनाने का प्रचलन है। अंत में लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर बलवंत कटारिया, रतन लाल, जोगिंद्र अंगोत्रा, विशाल अंगोत्रा और कुनाल अंगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें