लगन सोसाइटी फॉर आर्ट एंड कल्चर की ओर से मनाया गया पांचवां वसंत उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लगन सोसाइटी फॉर आर्ट एंड कल्चर की ओर से राइटर्स क्लब अभिनव थिएटर परिसर में पांचवां वसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
भजन संध्या की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। डीआईजी शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध लेखक और संगीतकार यशपाल यश सम्मानित अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. एसपी वर्मा ने की।
युवा बाल कलाकारों ज्योत्सना डोगरा, आकाश संगराल, परमिता शर्मा, लगन वर्मा, आदित्य शर्मा, सार्थक वर्मा, शिंगारिका मल्होत्रा, अद्वैत वर्मा, रूहान जैन, अधान जैन, आयुष्मान भारद्वाज और कृतिका चौधरी ने प्रस्तुतियां दीं।
डीआईजी ने युवा कलाकारों की प्रतिभा की सराहना। इस मौके पर राजेश कुमार वर्मा, गिरधारी लाल, शुभम मनमार, रोहित बैंस, डॉ. अत्यंत शोभना शर्मा, सुनील महाजन, लोकेश चंदर, आशा केसर, उत्तम सिंह उत्तम, अशोक खजूरिया उपस्थित रहे।