फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणबीरेश्वर मंदिर से सात को निकलेगी 30वीं छड़ी मुबारक यात्रा

Wed, 03 Apr 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियां पूर्ण, लक्ष्मीनारायण मंदिर कांप्लेक्स गांधीनगर में हुई बैठक में ऐलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुरमंडल श्राइन तक 30वीं छड़ी मुबारक यात्रा चैत्र चतुर्दशी यानि सात अप्रैल को रणबीरेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लक्ष्मीनारायण मंदिर कांप्लेक्स गांधीनगर में मंगलवार को पुरमंडल उत्तरबनी श्राइन डेवलपेमेंट कमेटी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट, धर्मार्थ ट्रस्ट, डोगरा सदर सभा जेएंडके, विभिन्न मंदिर समितियों के उप प्रमुख और प्रशासन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता करते हुए गुलचैन सिंह चाढ़क ने बताया कि छह अप्रैल को श्री रणबीरेश्वर मंदिर में शाम पांच बजे धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। सात अप्रैल को पवित्र छड़ी यात्रा रणबीरेश्वर मंदिर से सुबह सात बजे महात्मा ऋषि बन के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसके बाद श्री रघुनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र छड़ी को लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में लाया जाएगा, जहां इसकी पूजा होगी। उसके बाद एक भव्य छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यह छड़ी यात्रा महादेव मंदिर गांधीनगर, शिव मंदिर त्रिकुटा नगर, शिव मंदिर ग्रेटर कैलाश, श्री नृसिंह देव मंदिर और दाता रणपत देव मंदिर बीरपुर से होते हुए पुरमंडल मंदिर तक जाएगी। गुलचैन सिंह ने बताया कि खड़ाह मदाना में हाजी बशीर अमहद मलिक और खताब हुसैन के नेतृत्व में मुस्लिम और सिख भाइयों द्वारा विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों से होते हुए यात्रा अंत में पुरमंडल श्राइन पहुंचेगी। इसके बाद प्रतिनिधियों के साथ महात्माओं की ओर से ऐतिहासिक शिव मंदिर पुरमंडल में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और उसके बाद पवित्र छड़ी को मंदिर परिसर में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में छड़ी यात्रा में शामिल होने की अपील की। बैठक में एससी रेखी, कर्नल करन सिंह, वीके अबरोल, रोमेश ठाकुर, कुलभूषण बाली, केबी मगोत्रा, पृथ्वी राज, पीसी गुप्ता, इंदुभूषण शर्मा, किरण राजपूत और विभिन्न मंदिर समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें