फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख का चोरी का सामान बरामद

Wed, 03 Apr 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस का चोरी का मामला सुलझाने का दावा
विज्ञापन

छह फरवरी को एक महिला ने दर्ज करवाई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तीन लाख का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान खुशु निवासी मुट्ठी दोमाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छह फरवरी को चंचल देवी नामक एक महिला ने पुलिस स्टेशन नगरोटा में एक शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह दोपहर 12 बजे नगरोटा बाजार में स्थित अपनी किड्स वियर शॉप पर गई थी। दोपहर बाद 3:20 बजे जब घर पहुंची तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये के गहने और सामान गायब मिला। नगरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही कई टीमों का गठन किया गया। जांच के बाद कई ठिकानों पर दबिश दी गई। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। उसके खुलासे पर तीन लाख रुपए कीमत का सामान बरामद कर लिया गया। एसएचओ नगरोटा राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में और पीएसआई इशफाक तांत्रे की सहायता से टीम ने एसडीपीओ आकाश कोहली और एसपी ग्रामीण ब्रिजेश शर्मा की देखरेख में मामले को सुलझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें