फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को मिले गुणवत्तापूर्ण सामान

विज्ञापन
महा ​शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियाें की समीक्षा करते आयुक्त राहत एवं पुनर्वास डा. अरविंद करवानी
विज्ञापन
जम्मू। जिले सहित शहर में 25 व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों को गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध करवाया जाए। अधिकारी इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन

यह निर्देश आयुक्त राहत एवं पुनर्वास डा. अरविंद करवानी ने त्योहार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने जिला प्रशासन से फूल, पूजा सामग्री, मटन, मछली, सब्जियां, डेयरी उत्पाद आदि आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता और दरों की निगरानी के लिए जांच दल गठित करने के लिए कहा। पुष्प कृषि विभाग को दुर्गा नगर, रूप नगर, जानीपुर कॉलोनी, आनंद नगर, बोहड़ी, गंग्याल में त्योहार के दिनों में फूलों, खासकर बेल पत्रों, गेंदा फूल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
बागवानी विभाग से संबंधित क्षेत्रों में अनुमोदित दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाले अखरोट, हरी सब्जियां की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग ने मोबाइल वैन के माध्यम से सभी प्रवासी शिविरों और प्रमुख गैर-शिविर क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में मछली की आपूर्ति का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निगम अब्दुल सत्तार, विजय कुमार शर्मा, डा. तारा चंद, संजीव कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें