जम्मू। मढ़ ब्लॉक के सहारन में बुआ आशा पूर्णी मंदिर में शुक्रवार को लखोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई।
बिरादरी के सदस्यों में मंदिर में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बुआ आशा पूर्णी मंदिर कमेटी सहारन के चेयरमैन जय कर्ण और अध्यक्ष राम लाल लखोत्रा ने बताया कि धार्मिक आयोजन के लिए अलसुबह से ही बिरादरी सदस्यों का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बुआ आशा पूर्णी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर पूरा क्षेत्र कुलदेवी के जयकारों से गूंजता रहा।
सुबह करीब नौ बजे हवन का आयोजन हुआ, जिसमें बिरादरी सदस्यों ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बैठक का भी आयोजन हुआ, जिसमें बिरादरी से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया। ब्यूरो