फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपमुख्यमंत्री के बयान पर फूटा गुस्सा, नारों से गूंजा तवी पुल क्षेत्र

विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह पर टिप्पणी पर आक्रो​शित युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ता महाराजा की प्रतिमा के नी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। महाराजा हरि सिंह पर उपमुख्यमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी पर युवा राजपूत सभा ने रोष जताया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि उपमुख्यमंत्री की तरफ से मांफी मांगे जाने के बाद भी यह अस्वीकार है।
सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की ने कहा कि महाराजा हरि सिंह को तानाशाह बताने और 1931 के विद्रोह में शामिल लोगों को शहीद कहने पर चौधरी के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कई घंटे तक तवी पुल पर यातायात थमा रहा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन महाराजा हरि सिंह और डोगरा समुदाय के खिलाफ सभी अपमानजनक बयानों की निंदा करता है। साथ ही चेतावनी दी कि महाराजा हरि सिंह की विरासत को धूमिल करने या डोगरा गौरव का अपमान करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि कुछ लोग हिंसा, अराजकता के लिए जिम्मेदार लोगों का महिमा मंडन कर इतिहास को विकृत करना चाहते हैं। युवा राजपूत सभा ने मांग की कि सरकार के प्रतिनिधि इस तरह के बयान देने से बचें। इससे संवेदनशील क्षेत्र में अशांति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें