फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारतीय भाषाओं का विकास साहित्य अकादमी की प्राथमिकता

विज्ञापन
समारोह में मंच पर मौजूद अकादमी की सचिव और वरिष्ठ कवि  स्रोत - स्वयं 
विज्ञापन
केएल सहगल हॉल में हुए साहित्य मंच कार्यक्रम में पद्मश्री मोहन सिंह ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

चार वरिष्ठ कवियों ने किया कविता पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केएल सहगल हॉल में शुक्रवार को साहित्य मंच कार्यक्रम हुआ। इसमें डोगरी के चार वरिष्ठ कवियों ने कविता पाठ किया। इसका आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर कल्चरल अकादमी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी में डोगरी परामर्श मंडल के संयोजक पद्मश्री मोहन सिंह ने की।

उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए साहित्य अकादमी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही साहित्य अकादमी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि भारतीय भाषाओं का विकास साहित्य अकादमी की प्राथमिकता है। साहित्य मंच कार्यक्रम भी इसी का हिस्सा है। इसके जरिए कवियों को अपनी बात रखने और अपनी कविताओं को पाठकों का पहुंचाने के लिए मंच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डोगरी के वरिष्ठ कवि ओम गोस्वामी, ओम विद्यार्थी, मंगल दास डोगरा और टी.आर. मगोत्रा ने कविता पाठ किया। जम्मू-कश्मीर कल्चरल अकादमी की सचिव हरबिंदर कौर ने कवियों से आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहने की बात कही। अंत में कल्चरल अकादमी में डोगरी की मुख्य संपादक रीटा खडेयाल ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें