फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आपदा से होने वाले नुकसान कम करने के हो रहे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास विभाग की ओर से आपदा तैयारियां कम समन्वय विषय पर सिविल सचिवालय में प्रधान सचिव चंद्राकर भारती की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि सरकार सभी सरकारी एजेंसियों, गैर सरकारी संगठनों और लोगों के सामूहिक प्रयासों से प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से होने वाले नुकसान और विनाश को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न विभागों और एजेंसियों द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे उपायों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी आपातकालीन सहायता पदाधिकारियों, लाइन विभागों, मंडल और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों, एसडीआरएफ, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों से किसी भी आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए समय पर कार्रवाई करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें