कबीर सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत : सभा
सभा के मुख्यालय कबीर मंदिर जानीपुर पदाधिकारियों को दी गई बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल जम्मू-कश्मीर सद्गुरु कबीर सभा के चुनाव सोमवार को हुए। इसमें पूर्व आईएएस अधिकारी गुलदेव राज भगत को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सोमनाथ निवासी बिश्नाह महासचिव बने हैं।
चुनाव प्रक्रिया सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से हुई। नामांकन फार्म वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद दोनों पदों (अध्यक्ष और महासचिव) को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।
सभा के मुख्यालय कबीर मंदिर जानीपुर जम्मू में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें भगत बिरादरी के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष की सेवाओं एवं योगदान की सराहना की गई।
फकीर चंद भगत डिप्टी कमांड (सेवानिवृत्त) जिन्होंने 15 साल (निर्विरोध) के असाधारण कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीम के लिए शेष पदाधिकारियों को नामित करेंगे।
कबीर सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत : सभा