फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भलाई व सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह टोहरा ने संगत से गुरु साहिब की तरफ से दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें कहा कि भाईचारे, भलाई का मार्ग ही सबसे अच्छा है। कमेटी ने इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के नवनियुक्त निदेशक चरणजीत सिंह रैना का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बुड्डा दा के जत्थेदार नरिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में अखाड़ा निहंग सिंह ने पारंपरिक खालसा मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया। कमेटी के सविव सरदार सुरजीत सिंह ने जत्थेदार अकाल तख्त सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज के दौरे को रद्द करने के कारणों के बारे में जानकारी दी और उनके संदेश को पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में अवतार एस सदस्य, हरजीत सिंह, करण सिंह बाली सदस्य डीजीपीसी, जगपाल सिंह, करण सिंह वजीर चेयरमैन ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, रणजीत सिंह अध्यक्ष टैंकर यूनियन, सुरिंदर सिंह वजीर नरिंदर सिंह खालसा अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल मान, अजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रफुल्लत सिंह, शरणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें