फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज धूमधाम से मनेगा खालसा पंथ का स्थापना दिवस

Mon, 14 Apr 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चांद नगर स्थित गुरुद्वारे में होगा मुख्य कार्यक्रम, तैैयारियां पूरीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के चांद नगर स्थित गुरुद्वारे में सिख समुदाय की ओर से खालसा पंथ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ आज मनाया जाएगा। साथ ही खालसा पंथ की नींव रखने वाले गुरु गोविंद सिंह को भी याद किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारे में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लंगर व चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा यह दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। सिंह ने बताया कि यह हमारे सिख समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सिखों के 10 वें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की शुरुआत की थी। इसीलिए हम सब इसे खालसा पंत की स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालसा पंथ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
यह सिख समुदाय के लोगों का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। मुगलों का अत्याचार बढ़ रहा था। गुरु गोविंद सिंह ने आगे बढ़कर उनसे मुकाबला किया। इसीलिए इस पर्व को बहादुरी के रूप में भी मनाया जाता है।
-सरबजीत कौर

गुरु ने पांच लोगों को अमृतपान कराकर पंच प्यारे बनाया और खालसा पंथ की नींव रखी। साथ ही पुरुषों को सिंह और महिलाओं को कौर उपनाम धारण करने का आदेश दिया।
-वीरेंदर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें