कृष्णा नगर में होगा कार्यक्रम, नौ फरवरी को निकाली जाएगी शोभायात्रा
ऑल जेएंडके श्री गुरु रविदास सभा ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगी। मुख्य कार्यक्रम कृष्णा नगर में होगा। इस संबंध में नौ फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी ऑल जेएंडके श्री गुरु रविदास सभा की नवनिर्वाचित एडहॉक कमेटी के संयोजक आरसी भसीन ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को कृष्णा नगर में विशेष कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सेंट्रल सभा ऑफ ऑल जेएंडके रविदास बिरादरी के लंबित विवाद को हल करने के लिए लोगों और पुलिस प्रशासन आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सभा महान संत श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन और मिशन को ध्यान में रखते हुए काम करेगी। पिरान दित्ता को बिरादरी की समग्र प्रगति के लिए वर्तमान प्रबंध समिति के साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया है। रूट अनुमति और अन्य प्रबंधों के लिए प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। कार्यक्रमों के सुचारु आयोजन के लिए 5 जनवरी को गुरु रविदास गुरुद्वारा कृष्णा नगर के परिसर में बैठक होगी।
इस मौके पर प्रो. जीएल थापा, सीएल शिवगोत्रा, टीसी बवोरिया, देव राज अंराल, इंजीनियर जोगिंद्र पाल व तरसेम लोच आदि मौजूद रहे।