जम्मू कला केंंद्र में आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में चित्रों का अवलोकन करते मंत्री खाद्य आ
- फोटो : amar ujala
- तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का कला केंद्र में खाद्य मंत्री ने किया उद्घाटन
- प्रसिद्ध चित्रकार मुनीर अली खान की कृतियों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कला और रचनात्मकता हमारी संस्कृति के आवश्यक घटक हैं। इस तरह के आयेाजन न केवल कलात्मक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करे हैं बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के अपने संबोधन में कही।
मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कई वर्षों से चित्रकार मुनीर अली खान की पेंटिंग्स उनको आकर्षित करती रही हैं। उन्होंने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से कला गहन विचार,भावना के दृष्टिकोण को बहुत ही खूबसूरती से कैनवास में दर्शाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि कला को लोगों के करीब लाने और जमीनी स्तर पर सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में इसी तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जानी चाहिए।
इस दिशा में बढ़ रहे युवाओं के लिए अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने का यह अच्छा माध्यम है। कला केंद्र के सचिव डॉ. जावेद राही ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य कला में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।