फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Sat, 17 May 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बख्शी नगर का मामला, मायके पक्ष ने पति पर लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप
विज्ञापन

पति हिरासत में, बोला- दो बार पहले भी उसे कूदने से रोका जा चुका है
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के बख्शी नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान वीना शर्मा (32) निवासी चिन्नोर के रूप में हुई है। वह बख्शी नगर में किराये के मकान में पति और बच्चों के साथ रहती थी। बख्शी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।
महिला के मायके वालों ने पति पर झगड़े के बाद छत से गिराने का आरोप लगाया है। उधर, पति का कहना है कि वह पहले भी दो बार छत से कूदने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन तीसरी बार उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

मायका पक्ष के अनुसार वीना और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर वीरवार शाम को झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को जीएमसी शवगृह के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। इसमें वीना के भाई ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी बहन के साथ मारपीट हुई है। उसके दो बच्चे हैं। वह खुद नहीं कूद सकती। पति ने छत से धक्का देकर गिराया है।
विज्ञापन

पति ने बताया कि पानी न भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। वीना ने दो बार छत से कूदने की कोशिश की थी। तीसरी बार मौका पाते ही उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें