फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांधीनगर में डीआईजी आवास के पास से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में चोर इतने बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार को गांधीनगर में जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी के घर के पास से बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

बाइक के मालिक संदीप भल्ला ने बताया कि बाइक (जेके02बीके1691) मंगलवार रात दस बजे घर के सामने खड़ी की थी। सुबह जब देखा तो वहां नहीं थी। गांधीनगर में लगातार चोरियां हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पाई है। बाइक में ही सभी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। हमारी गली में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें