फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाई की शादी में शामिल होने गई महिला ने तवी में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चट्ठा चौकी क्षेत्र के ब्रजाला में सुबह की घटना, घो मन्हासा में हुई थी शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाई की शादी में शामिल होने मायके (चट्ठा) गई 35 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रजाला में पुल से तवी में छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान रेखा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी घो मन्हासा के रूप में हुई है।
महिला पति के साथ शादी में गई थी। वीरवार दोपहर को रिसेप्शन थी। महिला सुबह ही मायके से बिना किसी को बताए चली गई और उसके कुछ समय बाद पता चला उसने तवी में छलांग लगाई है। पति ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों शादी में शामिल होने चट्ठा गए थे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जब जागा तो रेखा वहां नहीं थी। सास को भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद हर जगह ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद सूचना मिली कि रेखा ने चट्ठा चौकी क्षेत्र के ब्रजाला में तवी पुल से छलांग लगाई है, जिसमें उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि वीरवार को घर जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। रेखा के चचेरे भाई ने कहा कि वह सुबह पांच बजे घर से गायब हुई थी। परिवार के सदस्य लंबे समय से उसका इलाज करवा रहे थे। जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। सतवारी पुलिस थाने में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें