फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय राज्यमंत्री से की बिश्नाह विस के मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का स्वागत करते बिश्नाह के विधायक डा. राजीव कुमार भगत। 
विज्ञापन
जम्मू। बिश्नाह के विधायक डाॅ. राजीव कुमार भगत ने वीरवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात की। इस दौरान अपने विधानसभा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय समाज के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिक और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के शिकार लोगों के कल्याण, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का दायित्व निभाता है। विभाग के कल्याणकारी कार्यों को विधानसभा में गति प्रदान की जाए। इस पर केंद्रीय ने विश्वास दिलाया कि भारत सरकार द्वारा जारी सभी सामाजिक न्याय विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बिश्नाह विधानसभा के लोगों तक पहुंचाने के उचित प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें