फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार पीएसआई व एसपीओ की कुंडली खंगाल रही एसीबी

Tue, 06 May 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दस दिन के रिमांड पर लिए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के चौकी प्रभारी पीएसआई मुर्तजा रहमान व उसके चालक एसपीओ हिमांशु शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दस के रिमांड पर लिया है। दोनों से मामले से संबंधित पूछताछ जारी है। पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
जमीन-जायदाद से लेकर पहले की नियुक्तियों के दौरान के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। सब-इंस्पेक्टर मुर्तजा के बठिंडी स्थित निजी आवास पर भी शनिवार को एसीबी ने दबिश दी थी। इसमें उसके निवास से कुछ जरूरी दस्तावेजों को जुटाया गया था। आरोपियों के खिलाफ जीएमसी के बाहर रेहड़ी लगाने वालों ने एसीबी में शिकायत दी थी कि उनसे पांच हजार रुपए की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर एसीबी ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 13 हजार रुपए की रिश्वत के साथ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा व घटों पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें