फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरों ने मनियारी की दुकान से उड़ाए हार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर की वारदात, पुलिस दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुराने शहर में चोरों ने एक मनियारी की दुकान को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दुकान में शादी-विवाह के लिए रखे लाखों रुपयों की हार चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य वारदात में प्रेस क्लब के बाहर से बाइक चोरी हो गई।
सुपर बाजार में दुकान चलाने वाले इकबाल सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात चौकीदार ने फोन कर बताया कि दुकान में ताले लगाना भूल गए हैं। इस पर मौके पर जाकर देखा कि लगाए गए ताले गायब थे। दुकान का शटर उठा कर जांच करने पर पाया कि करीब 2.5 लाख रुपये के हार गायब थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी बाइक का दो दिन बाद भी सुराग नहीं
शिवरात्रि के दिन प्रेस क्लब के बाहर से चोरी हुई बाइक का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। पीड़ित विशाल रैना ने बताया कि दो दिन अपने स्तर पर इसे ढूंढ रहा हूं। अब पुलिस में शिकायत दी है। इसी क्षेत्र में दवाइयों की दुकान पर भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें