फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रचार खत्म<bha>;</bha> प्रत्याशियों के लगाया एड़ी-चोटी का जोर, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से डाले जाएंगे वोट, शाम छह बजे से शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन

34 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए महीने भर से चल रहा प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। आज शनिवार को चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसके बाद देर शाम से मतगणना शुरू कर दी जाएगी, जिसके नतीजे रात तक आ जाएंगे। वहीं, शुक्रवार को 34 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया।

फरवरी महीने की शुरुआत में ही यंग लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई थी। तभी से प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया था। प्रत्याशी कोर्ट परिसर में दूसरे अधिवक्ताओं से मिलकर अपनी बात रखकर वोट की अपील कर रहे रहे थे। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के घर और चैंबरों पर जाकर भी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार अपना प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन

यंग लॉयर्स एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान और चुनाव के रिटर्निंग अफसर रोहित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। शनिवार को सुबह नौ बजे से लॉयर्स चैंबर्स कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम छह बजे से हाईकोर्ट परिसर में स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
देर रात तक चुनाव के परिणाम घोषित दिए जाएंगे। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसके लिए चुनाव समिति की ओर से सारी तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन



789 अधिवक्ताओं के हाथ में प्रत्याशियों का भविष्य
शुक्रवार को चुनाव समिति की ओर से तीसरी मतदाता सूची जारी की गई। सूची में कुछ 42 अधिवक्ताओं के नाम शामिल किये गए। इससे पहले जारी की गई पहली मतदाता सूची में 523 और दूसरी मतदाता सूची में 224 अधिवक्ताओं के नाम शामिल थे। इस तरह से अब तक जारी की गई तीनों सूचियों में कुल 789 अधिवक्ताओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया है। इन्हीं 789 अधिवक्ताओं के हाथ में चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों का भविष्य है। इनमें से 46 अधिवक्ता पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं।


चुनाव में ये हैं प्रत्याशी
- प्रधान : चंदर देव मन्हास, अमनदीप शर्मा और मानिक वजीर
- उपप्रधान : ऋषव वैद, आनीश दुबे, भागीरथ सिंह और जसकरण सिंह
- महासचिव : अनुराग बख्शी, सक्षम गुप्ता
- संयुक्त सचिव : हितेश कौल, करुणा अत्री
- कोषाध्यक्ष : कदीर अहमद, सुशील कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें