फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विवाद के बाद नुकीली वस्तु से प्रहार कर छोटे भाई ने की बड़े की हत्या

Mon, 10 Mar 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ विधानसभा के समेलपुर गांव में शनिवार रात की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नशे में धुत होकर पहुंचा था घर, पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के समेलपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े की विवाद के बाद नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। दोमाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों भाईयों में किस बात को लेकर विवाद हुआ था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दस बजे अनिल उर्फ नीलू (21) नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बड़े भाई मुकेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पिता कमल लाल ने पत्नी सिमरो देवी और बेटे मुकेश को कुछ समय के लिए पशुशाला में भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों पशुशाला की ओर चल पड़े। लेकिन, वह अभी घर से सौ मीटर दूर ही पहुंचे थे कि अनिल भी पहुंच गया और दोनों की हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नशे में धुत अनिल ने बड़े भाई मुकेश कुमार उर्फ धोनु की छाती में किसी नुकीली चीज से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुकेश दर्द से चिल्लाने लगा।
इसके बाद परिजनों ने मुकेश को उपजिला हस्पताल मढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना के बाद एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन टीम सहित मौके पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। रविवार सुबह एफएसएल की टीम ने सुबुत जुटाए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बाद में उसका अखनूर में अंतिम संस्कार कर दिया।

दोनों में पहले भी हो चुका है झगड़ा
मुकेश के बड़े भाई राजकुमार ने मुख्याग्नि दी। तीनों भाई मजदूरी करते हैं। मुकेश और अनिल की अभी शादी नहीं हुई थी। एसडीपीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। आरोपी को शनिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। हमला करने वाली वस्तु को अभी बरामद नहीं किया गया है। दोनों भाइयों में हुए झगड़े का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें