आरएस पुरा। आरएस पुरा पुलिस ने बिना अनुमति सरकारी राशन बेचने के आरोप में डीलर को हिरासत में लिया और बड़ी मात्रा में राशन जब्त किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मोटे में डीलर सर्वजीत सिंह को 35 बैग चावल और 75 बैग आटा बेचते हुए पकड़ा। बिना पूर्व अनुमति के सरकारी राशन बेचने को लेकर एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी और राशन स्टोर के कर्मियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार डीलर सर्वजीत सिंह ने कहा कि वह गांव का राशन डीलर है और हर माह राशन वितरण कर रहा था। उसने अपने दस्तावेज रिन्यू कराने के लिए आवेदन दिया था। संवाद