फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर्ष हत्या मामले के आरोपी 11 दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बोले, हत्यारों में से किसी को नहीं जानते, घर किसी का आना जाना नहीं था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सतवारी पुलिस ने सोमवार अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड ली। इससे पहले मृतक हर्षदेव शर्मा का शव परिवार को सौंपा गया।
दोपहर को हर्ष का संस्कार कर दिया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। इस बीच हर्ष के पिता अशोक कुमार ने फिर से दावा किया है कि वह ग्रेटर कैलाश लूट मामले में हिस्सेदार नहीं था। पुलिस कह रही है कि हर्ष लुटेरों से हिस्सा मांग रहा था। ये बात नहीं मान सकता। क्योंकि आरोपियों में से वे किसी को नहीं जानते। न ही कभी हर्ष को इन लोगों के साथ पहले कभी देखा।
विज्ञापन

हर्ष इन लोगों के साथ कभी घर भी नहीं आया। फिर कैसे मान लें कि वे इनका जानकार था। निश्चित तौर पर हत्या किसी ओर कारण से की गई है, जिसका पता लगाना चाहिए। बता दें कि एक फरवरी ग्रेटर कैलाश में सुनार की दुकान पर लूट मामले में पुलिस ने बिश्नाह के रहने वाले कांग्रेस नेता शशि शर्मा के सुपुत्र एडवोकेट राहुल शर्मा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार के बाद इन लोगों से पूछताछ में ये भी पता चला कि इन लोगों ने सतवारी के रहने वाले ई रिक्शा चालक हर्ष की हत्या की है। क्योंकि हर्ष को लूट के बारे जानकारी थी। वह लूट में हिस्सा मांग रहा था और पुलिस को बताने की धमकी दे रहा था। इसलिए लूट के मास्टरमाइंड राहुल शर्मा ने हर्ष को रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी।
विज्ञापन

राहुल और उसके पिता के लिए ड्राइविंग करता था भरत
इस हत्या मामले में गिरफ्तार भरत भूषण मुख्य आरोपी राहुल और उसके पिता के लिए ड्राइविंग करता था। पुलिस जांच में इसका भी खुलासा हुआ है। भरत ने इस पूरी साजिश में राहुल का साथ दिया है। वहीं सतवारी पुलिस आरोपी राहुल शर्मा और तुषार को भी हिरासत में लेगी। जो हत्या के दिन मौका ए वारदात पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें