फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध हालात में झूले में मिला किशोर का शव

Wed, 23 Apr 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय नगर के रानी तालाब के ट्यूबवेल पार्क का मामला
विज्ञापन

छाती पर रखी थी पिता की लाइसेंसी पिस्तौल
दो दिन से नहीं लौटा था घर, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के संजय नगर इलाके के रानी तालाब स्थित ट्यूबवेल पार्क में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसकी पहचान सूर्यवंश चौधरी (17) निवासी डिग्याना के रूप में हुई है। इस दौरान उसकी छाती पर पिता की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। परिवार के अनुसार वह दो दिन से घर नहीं आया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे पार्क में लगे खेलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने झूले में एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। इस पर उन्होंने पार्क के दूसरे हिस्से में योग कर रहे लोगों को सूचित किया। लोगों ने बताया कि जब वह झूले के पास पहुंचे तो देखा कि एक शव झूले के बीच पड़ा है और उसकी छाती पर एक पिस्तौल रखी हुई है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसी भेज दिया। वहां पर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साथ ही बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। किशोर दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। शव के पास मिली पिस्टल मृतक के पिता की है और लाइसेंसी है। हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है ।

परिजन बोले, पता नहीं था कि उसके पास पिता की पिस्टल थी
पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद से नहीं लौटा था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। यह अंदेशा नहीं था कि उसके पास पिता की लाइसेंसी पिस्टल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्यवंश की हत्या की गई है।
विज्ञापन


लोग बोले, यह वारदात देर रात की है
पार्क में रोजाना सैर और योग के लिए आने वाले लोगों ने बताया कि बच्चे रात आठ-नौ बजे तक पार्क में खेलते रहते हैं। यदि उस समय तक कुछ ऐसा हुआ होता तो पता चलता। घटना देर रात को होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें