फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोर्ट की पार्किंग से अधिवक्ता की बाइक चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला न्यायालय की पार्किंग से एक अधिवक्ता की बाइक चोरी करने का प्रयास किया गया। चोर दूसरे अधिवक्ताओं को आता देख मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पर बाइक मालिक ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाई तो रिकॉर्ड से घटना वाले दिन की फुटेज गायब मिली।
शहर के कुंजवानी निवासी भोपिंदर संब्याल पेशे से अधिवक्ता हैं। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल जिला न्यायालय की पार्किंग में खड़ी की। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद अन्य साथी अधिवक्ता ने फोन कर मोटरसाइकिल के साथ छेड़खानी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला गया गया है। पेट्रोल से भरी एक बोतल भी मोटरसाइकिल के ही साथ ही मौजूद थी। बैटरी का बॉक्स भी खुला हुआ था। इसके अलावा दूसरे पुर्जों के साथ भी छेड़खानी की गई थी। मौके पर अधिवक्ताओं ने बताया कि एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अधिवक्ताओं को पास आता देख वहां से भाग किया।
विज्ञापन

भोपिंदर का कहना है कि घटना की जानकारी तत्काल कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी। जब उन्होंने चोर का पता लगाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो शुक्रवार और वीरवार की फुटेज रिकॉर्ड से गायब मिली। इन दोनों दिनों के अलावा अन्य दिनों की सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड था।
संदेह होने पर प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश को मामले से अवगत कराया है। उन्होंने भी घटना की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें