अखनूर के इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ खेलते व बातचीत करते मंत्री सतीश शर्मा। स
- फोटो : akhnoor
अखनूर। युवा सेवाएं और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार देर शाम अखनूर के सरकारी बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल अखनूर और इनडोर खेल स्टेडियम अखनूर का दौरा किया। दौरे के दौरान मंत्री ने फुटबॉल मैदान और इनडोर खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और उनके सुधार की आवश्यकता को स्वीकार किया।
मंत्री ने स्थानीय खेल समुदाय को आश्वस्त किया कि फुटबॉल मैदान का जल्द निर्माण किया जाएगा और इनडोर खेल स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अखनूर जैसे क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाए। अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों और इनडोर खेल स्टेडियम के प्रशिक्षुओं ने मंत्री से चुनौतियां और समस्याएं साझा कीं। उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष पवन भारती, उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, महासचिव देवेंद्र चंदन, परशोतम पवार और क्लब के सभी खिलाड़ी शामिल थे। संवाद