फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में सेल्समैन समेत तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू फ्लोर मिल का मामला, मैनेजिंग पार्टनर की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू फ्लोर मिल के तीन कर्मियों पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। गंग्याल स्थित इस मिल के मैनेजिंग पार्टनर अरुण महाजन की शिकायत पर क्राइम ब्रांच जम्मू ने कार्रवाई की गई है।
शिकायत में दीक्षांत आनंद (एरिया सेल्समैन), नरिंदर चोपड़ा (बिलिंग क्लर्क) और अमित शर्मा (अकाउंटेंट) पर साजिश के तहत 2.50 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। सितंबर 2024 में मिल के आपरेशन मैनेजर मोती लाल ने शिकायतकर्ता को आरोपी नरिंदर चोपड़ा द्वारा की जा रही संदिग्ध बिलिंग गतिविधियों के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन

पता चलने पर जब शिकायतकर्ता ने खातों की जांचा की, जिसमें तीनों की ओर से गबन करने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से फ्लोर मिल्स के खातों का व्यापक ऑडिट करवाया। इसमें पता चला कि आरोपी व्यक्ति एनईएफटी लेनदेन को कुछ ऐसी पार्टियों को डायवर्ट करते थे, जिसका मिल से कोई संबंध नहीं था।
वे बिलिंग तो एक लाख की करते थे, लेकिन सिर्फ पैसे 80 हजार देते थे। आरोपी दीक्षांत ने फर्जी पार्टियां बनाईं और फर्जी नामों से कई खुदरा विक्रेताओं को माल बेचा। यहां तक कि शिकायतकर्ता की आटा मिल द्वारा जिन विभिन्न पार्टियों को माल की आपूर्ति की गई थी। उनसे ऋण भी आरोपी दीक्षांत द्वारा वसूला गया।
विज्ञापन

ऑडिट में खुलासा हुआ कि आटा मिलों के भुगतान को आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया था। एसएसपी बेनाम तोष ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें