-मीरां साहिब इलाके में स्कॉर्पियों चालक ने बाइक को टक्कर मारी
-घटना के वक्त पत्रकार मीनिया रात्रि ड्यूटी कर घर जा रहे थे
-हमलावर की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही इलाके के सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मीरां साहिब इलाके में सोमवार को अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अजय मीनिया पर जानलेवा हमला हुआ। वह रात्रि ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर आरएस पुरा जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जैसे ही वह मीरां साहिब इलाके में पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई स्कॉर्पियो के चालक ने उन्हें रोका। गालीगलोज करते स्कॉर्पियो से बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से पत्रकार को चोटें पहुंचीं। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने घायल अवस्था में पड़े पत्रकार को कुचलने की कोशिश भी की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद स्कॉर्पियो चालक वहां से आरएस पुरा की तरफ भाग निकला।
पत्रकार अजय ने बताया कि वह हमलावर को नहीं पहचानते। उसने अचानक हमला कर दिया। इसके पीछे उसकी क्या मंशा है, मुझे नहीं पता। उन्होंने इस घटना की जानकारी मीरां साहिब पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।