गुज्जर नगर में यातायात निमयों के उल्लंघन पर अभियान चलाते प्रवर्तन टीम के सदस्य। स्त्रोत विभाग
जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने गुज्जर नगर में चलाया अभियान
26 वाहनों के चालान काटकर वसूला 60 हजार रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ शुक्रवार को गुज्जर नगर में अभियान चलाया। इस दौरान 11 वाहनों को जब्त किया गया है।
प्रवर्तन दल में तहसीलदार जम्मू परमदीप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 100 वाहनों की जांच कर 26 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
एआरटीओ मोहम्मद सलीम मन्हास ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एचएचओ पीर मिट्ठा रजा अली आदि मौजूद थे।