जम्मू शहर के जानीपुर में महिला डाक्टर की हत्या के आरोपी डॉक्टर के खुदकुशी मामले में एसआईटी ने दूसरे दिन भी जांच की। वहीं, उक्त डॉक्टर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी तीसरे दिन भी किसी से बात नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
बख्शी नगर के डीएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं। गौरतलब है कि भद्रवाह के रहने वाले डेंटल डॉक्टर जोहर महमूद ने अपनी महिला मित्र डाॅ. सुमेधा को अपने घर बुलाकर चाकू से हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी का प्रयास किया। महमूद इस समय भी आईसीयू में भर्ती है। उसके पेट में चाकू से गहरे घाव हुए हैं।