फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से तीन दिन के लिए पूरा जम्मू बंद, पढ़ें खबर

Sat, 25 Jul 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को जम्मू से कश्मीर शिफ्ट करने के विरोध में 31 जुलाई से 72 घंटे का जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं आने के कारण सदस्यों ने 31 जुलाई से दो अगस्त तक जम्मू बंद का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कमेटी ने तीन दिवसीय जम्मू बंद की अपील की थी, लेकिन, उस समय उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, मंत्री बाली भगत व अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद बंद के अलावा क्रमवार भूख हड़ताल वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन


लेकिन, भाजपा नेता अपने वादे को पूरा करने में असफल रहे। इसी कारण कमेटी को जम्मू बंद जैसा कड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों को बेवकूफ बनाया। उधर, एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें