एमएलए हॉस्टल श्रीनगर में बीफ पार्टी और रियासत में कई जगहों पर गो वध के विरोध में पैंथर्स पार्टी व विभिन्न संगठनों के आहवान पर शनिवार को जम्मू पूरी तरह से बंद रहा। शहर के प्रमुख बाजार जहां बंद रहे, तो वहीं स्कूल और कॉलेजों में भी रौनक नहीं दिखी।
जम्मू कश्मीर में बीफ पार्टी और गोवध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उधमपुर में कई जगह उग्र प्रदर्शन के बाद शनिवार को जम्मू भी पूरी तरह से बंद रहा। शहर के प्रमुख् बाजारों पूरी तरह से बंद रहे। प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना विरोध प्रकट किया।
वहीं डोगरा सदर सभा, आल पार्टी हिंदू को-आर्डिनेशन कमेटी, हिंदू शिवसेना, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, क्रांति दल, फ्रीडम फाइटर्स एसोसिएशन और कश्मीरी पंडित विस्थापितों के संगठन पनुन कश्मीर आदि ने शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किए।