फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नल लगे सूखने, शहरवासियों को कम मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टैंकरों से भी आपूर्ति नाकाफी, निजी टैंकर भी किए लोगों ने एक हजार से 1200 रुपये में हायर
विज्ञापन

- अधिकारियों का कहना कि पहले की अपेक्षा बढ़ी डिमांड, विभाग करवा रहा पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पारा 40 डिग्री के आसपास क्या पहुंचा, नलों में पानी सूखने लगा। जलशक्ति विभाग घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा पा रहा है। पहले लोगों को प्रतिदिन 45 मिनट तक पानी मिलता था, मगर अब अधिकांश जगहों में अधिक से अधिक 30 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। मोहल्लों में लोगों को निजी स्तर पर पानी के टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
शहर में हर रोज दो करोड़ 25 लाख लीटर पानी की जरूरत रहती है। इसमें एक करोड़ 75 लाख लीटर पानी ही मिल पाता है। 50 लाख लीटर पानी की हर रोज कमी रहती है। बिजली कट लगने और अन्य कारणों से पानी स्टोरेज टैंकों में कम पानी आ रहा है। इस कारण कम पानी की आपूर्ति हो रही है। मौजूदा समय में एक करोड़ 30 लाख लीटर पानी ही शहर में आपूर्ति हो रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के माध्यम से औसतन 450 फोन काल पर 270 टैंकरों की आपूर्ति हुई है। इसके अलावा निजी टैंकरों के माध्यम से भी आपूर्ति दिनभर होती रही है। हालत यह रही कि एक जगह टैंकर पहुंच नहीं पाता तो दूसरी जगह से फोन काल आ जाती है।
जल शक्ति विभाग के अनुसार पहले में बढ़ोतरी के कारण पहले की अपेक्षा तीन गुणा प्रति व्यक्ति डिमांड बढ़ी है। इस कारण पानी की आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। बीच में तापमान में बढ़ोतरी के कारण ट्रांसफार्मर भी जल रहे हैं। इस कारण भी इलाकों में पेयजल किल्लत गहरा रही है।
विज्ञापन




इन इलाकों में रही दिक्कत
शुक्रवार को जानीपुर, महेशपुरा चौक, पुराना शहर, राजपुरा चुंगी, राजपुरा, तालाब तिल्लो, भगवती नगर, बाहु फोर्ट सहित कई इलाकों में पेयजल दिक्कत रही है। अन्य जगहों में कम समय आपूर्ति हुई है।


कोट
शहर में पानी की डिमांड बढ़ी है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी दिया गया है। जिन इलाकों में ज्यादा परेशानी रही, यहां पर टैंकर भेजे गए हैं।
- विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें