फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर तनाव से मंदिरों में घटी श्रद्धालुओं की संख्या

Sun, 11 May 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकआउट में कर रहे सहयोग, शाम को जल्द बंद हो रहे मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते शहर व आसपास के इलाकों में रात से ही सायरन व धमाकों से लोगों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। मंदिरों के शहर जम्मू के प्रमुख तीर्थ स्थलों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है।
मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है। ब्लैकआउट में पूरा सहयोग करते हुए मंदिरों को शाम को जल्दी बंद कर दिया जा रहा है। बावे वाली माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रणबीरेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों का आना काफी कम हो गया है।
विज्ञापन

प्राचीन बावे वाली माता मंदिर में सामान्य दिनों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मौजूदा समय में श्रद्धालुओं की संख्या काफी घट गई है। साथ ही मंदिर के बाहर बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। मंदिर के महंत बिट्टा के अनुसार मंदिर को श्रद्धालुओं को लिए खोला जा रहा है। ब्लैकआउट का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर के प्रबंधक गोपाल ने बताया कि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। स्थानीय लोग ही मंदिर में आ रहे हैं। सुरक्षा को मद्देनजर मंदिर को शाम को जल्दी ही बंद कर दिया जा रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पंडित मनोज के अनुसार मंदिर को केवल आरती व साफ सफाई के लिए ही खोला जा रहा है। सीमा पर हालात सामान्य होने पर मंदिर को दोबारा पूर्ण रूप से खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें