फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तालाब तिल्लो बाजार में जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क चौड़ी कर तारकोल बिछाने का काम शुरू, सौ से ज्यादा वाहन हो सकेंगे पार्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तालाब तिल्लो बाजार में जल्द ही सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा मिलेगी। करीब 100 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इसके लिए सड़क के चौड़ीकरण और तारकोल डालने पर काम शुरू हो गया है।
इससे खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में दिक्कत नहीं होगी। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे अकसर जाम की समस्या पेश आती है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क किनारे पांच फुट तक पार्किंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा 14 फुट सड़क से वाहनों की आवाजाही रहेगी। पार्किंग निर्माण के लिए परियोजना के तहत नहर की चौड़ाई कम की गई है और गहराई बढ़ाई गई है।
बाजार में बोहड़ी, भगवती नगर और मढ़ आदि ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी के लिए आते हैं। पार्किंग बनने से एक साथ 100 से ज्यादा छोटे वाहन सड़क किनारे पार्क किए जा सकेंगे।
मौजूदा समय में तारकोल डालने पर काम शुरू हुआ है। पहले पार्किंग स्थल पर तारकोल बिछाई जाएगी। मौजूदा समय में सड़क में गड्ढे पड़े हुए हैं। परियोजना के तहत अंतिम चरण में काम चल रहा है।
विज्ञापन



कोट
सड़क किनारे पार्किंग स्थल पर तारकोल डालने पर काम आरंभ हो गया है। पहले खुदाई के चलते जमीन उबड़-खाबड़ हो गई थी। तीन दिनों में काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे जल्द ही लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें