फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कप्तान जसिया अख्तर की नाबाद शतकीय पारी से जीता जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कप्तान जसिया अख्तर के नाबाद 124 की शतक और बवनदीप कौर और रुबिया सैयद के अर्द्धशतकों की मदद से जम्मू-कश्मीर ने सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी में बड़ौदा को छह विकेट से हराया है। बुधवार को आदित्य अकादमी ग्राउंड, कोलकाता में हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 255 रनों के विशाल लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए जसिया अख्तर के 98 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन की पारी खेली। जबकि बवनदीप कौर के 98 गेंदों पर 60 रन और रुबिया सैयद ने नाबाद 50 रनों की पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने 44.3 ओवर में छह विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले बड़ौदा ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 255 रन बनाए। अमृता जोसेफ ने 89 रन बनाए, जबकि प्रज्ञा रावत और सीजे देसाई ने क्रमशः 34 और 33 रन का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रुबिया सैयद ने तीन विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ की तेज गेंदबाज सरला देवी और ऑफ स्पिनर संध्या सयाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें