फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City: तवी नहर और केनाल हेड के किनारे होंगे हरे-भरे, नए लुक में दिखेगा रघुनाथ बाजार

Mon, 02 Jan 2023 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

स्मार्ट सिटी परियोजना में बाहु फोर्ट सड़क का जीर्णोद्धार होगा। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इस कारण सड़क किनारे फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच, दीवारों पर पेटिंग और अन्य काम होंगे।
विज्ञापन
Jammu Raghunath Bazaar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों को शहर को सुंदर बनाने के लिए तीन प्रोजेक्ट पर फरवरी से काम शुरू होगा। रघुनाथ मंदिर बाजार का स्वरूप बदेगा। केनाल हेड और तवी नहर जोन-1 से गोरखा नगर तक ग्रीन स्पेस बनाएं जाएंगे। पार्कों के साथ रघुनाथ बाजार में फुटपाथों का जीर्णोद्धार होगा। इस काम पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नहरों और फुटपाथों के किनारे फूल-पौधे भी उगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


सभी दुकानों के लिए एक जैसे साइन बोर्ड होंगे। पुराने शहर में हेरिटेज ट्रेल प्रोजेक्ट में काम चल रहा है। अब फरवरी से रघुनाथ मंदिर बाजार में काम शुरू होगा। सर्कुलर सड़क का स्वरूप भी बदला जाना है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ और नालियां बनाई जानीं हैं। मौजूदा समय में एक तरफ फुटपाथ है। इसी तरह केनाल हेड में ग्रीन स्पेस बनाया जाना है। इसमें चार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके किनारे पार्कों को विकसित किया जाएगा। यहां पर सुबह-शाम लोग घूमने आते हैं। एक किलोमीटर लंबा ग्रीन स्पेस बनाया जाना है। 

वहीं, तवी केनाल जोन-1 से गोरखा नगर में भी ग्रीन स्पेस तैयार होगा। नहर किनारे पौधे रोपे जाएंगे। इस पर भी पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां पर पार्कों की हालत में सुधार होगा। साथ ही निर्माणाधीन पार्क का काम पूरा होगा। सड़क किनारे लोगों को बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फरवरी के अंत तक काम शुरू किया जाएगा। ये सभी काम इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


बाहु फोर्ट सड़क का भी होगा जीर्णोद्धार
स्मार्ट सिटी परियोजना में बाहु फोर्ट सड़क का जीर्णोद्धार होगा। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इस कारण सड़क किनारे फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच, दीवारों पर पेटिंग और अन्य काम होंगे। इस पर छह करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। सड़क किनारे पार्किंग सुविधा भी मिलेगी। 

ग्रीन स्पेस बनने से लोगों को सैर-सपाटे के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। इलाका पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। निर्माणाधीन पार्क का काम अब पूरा हो सकेगा।  -शाम लाल, पार्षद, वार्ड-48। 

शहर के सौंदर्यीकरण पर काम शुरू किया जा रहा है। रघुनाथ मंदिर बाजार का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही केनाल हेड और तवी नहर से गोरखा नगर तक ग्रीन स्पेस बनाने पर काम शुरू होगा। - सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें