फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतिहासिक तालाब चट्ठा के साथ गांव भी होगा विकसित : सांसद

विज्ञापन
चट्टा गांव में सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधायक विक्रम रंधावा   स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
विधायक के साथ ब्लॉक सतवारी के गांव चट्ठा का दौरा कर सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों को दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधायक विक्रम रंधावा ने मंगलवार को ब्लॉक सतवारी के गांव चट्ठा का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़ी मांगों पर चर्चा की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने एतिहासिक तालाब सहित गांव को विकसित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने एतिहासिक तालाब की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए इसके विकास की मांग की। बताया कि यह तालाब न सिर्फ सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसका पर्यावरण की दृष्टि से भी अहम योगदान है। सांसद शर्मा ने मौके पर मौजूद एसडीएम साउथ मनु हंसा, बीडीओ सतवारी संदीप गुप्ता और अन्य अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के साथ-साथ गांव का विकास पर भी प्राथमिकता से किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवीर चरक, प्रकाश सिंह, संजीव, तरुण शर्मा, प्रकाश सिंह, संजीव, तरुण शर्मा, अमित गुप्ता, फर्मान, अनवर अली, रमन, गुलशन, अजय, संजीव, अरुण, तेज राम, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें