फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कृषि विभाग के पूर्व अधिकारी समेत तीन के खिलाफ आरोपपत्र दर्ज, 10 लाख रुपये की रिश्वत का मामला

Thu, 30 Nov 2023 10:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता से उसकी पोस्टिंग और पदोन्नति सहित विभाग से जुड़े उसके मुद्दों को हल करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादन विभाग के पूर्व विशेष सचिव मोहम्मद फारूक डार और दो अन्य के साथ जम्मू के तत्कालीन मुख्य बागवानी अधिकारी सरबजीत सिंह और एक निजी व्यक्ति गौहर अहमद डार शामिल हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को जम्मू में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा कि सरबजीत सिंह और गौहर अहमद को फारूक डार की ओर से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता से उसकी पोस्टिंग और पदोन्नति सहित विभाग से जुड़े उसके मुद्दों को हल करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।

सात अप्रैल 2023 को सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी सरबजीत सिंह को आरोपी मोहम्मद की ओर से शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान पता चला कि रिश्वत की रकम एक निजी व्यक्ति गौहर अहमद डार के माध्यम से विशेष सचिव को सौंपी जानी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी गौहर अहमद डार (बिचौलिया) को आरोपी सरबजीत सिंह से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के आवासीय परिसरों और मोहम्मद के आवास पर तलाशी ली गई। फारूक डार के घर से 3.5 लाख रुपये नकद और चल अचल संपत्ति सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें