फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: शोभायात्रा में भजन-कीर्तन के बीच गूंजे गुरु रविदास के जयकारे, पांच को मनाया जाएगा प्रकाशोत्सव

Sat, 04 Feb 2023 12:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृष्णा नगर गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर गुरुद्वारे में संगत के हाजिरी लगाने का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन
Guru Ravidas Shobha Yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल जम्मू व कश्मीर गुरु रविदास सभा की ओर से गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृष्णा नगर गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर गुरुद्वारे में संगत के हाजिरी लगाने का सिलसिला भी जारी रहा। भजन-कीर्तन के साथ गुरु रविदास जी के जयघोष भी गूंजते रहे।

विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर से 12:30 बजे के करीब शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। शोभायात्रा गुरुद्वारे से ज्यूल चौक, डोगरा चौक, जेपी चौक, गुम्मट चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, रघुनाथ बाजर, शालामार रोड से होते हुए वापस कृष्णा नगर गुरुद्वारे में पहुंची। शोभायात्रा लगभग छह किलोमीटर के क्षेत्र में निकाली गई।

गुरुद्वारा परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ घोड़ा नाच से हुआ। इसे देखने के लिए मुख्य द्वार पर भक्तजनों की भीड़ रही। शोभायात्रा की अग्रिम पंक्ति में मौजूद बैंड पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न वेशभूषा के साथ भक्तिमय संगीत से यात्रा में सबसे आगे इन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। इनके बाद यात्रा में 15 ट्रैक्टर थे। इन्हें आकर्षक तरीके से सजाया गया था। 
विज्ञापन


इन पर बैठे भक्तजन गुरु रविदास की महिमा का गुणगान कर रहे थे। इसके साथ ही काफी संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां भी थीं। इनमें छोटे-छोटे बच्चों ने गुरु रविदास, मीरा की वेशभूषा में थे। शोभायात्रा में स्थानीय स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल रथ को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था, जिसमें गुरु रविदास जी के स्वरूप को सजाकर रखा गया था। भक्तजनों ने स्थान-स्थान पर रोककर माथा टेका। एक झांकी भारतीय संविधान पर भी आधारित रही। इसमें छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में टेका माथा

शोभायात्रा शाम के समय गुरुद्वारा परिसर में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर गुरुद्वारा में माथा टेका। भक्तजनों ने लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। परिसर को भव्य बनाने के लिए गुरु रविदास जी के जीवन वृत्तांत से संबंधित बैनर भी लगाए गए थे। गुरु रविदास जी के स्वरूप और उनसे जुड़ी सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें