केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। परीक्षाएं जून महीने के पहले सप्ताह से शुरू होकर अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने यूजी-पीजी के रेगुलर, प्राइवेट चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की बात कही है। 7 जून से 30 जून तक परीक्षाएं होंगी। तीन या अधिक क्रेडिट्स वाले कोर्सों के छात्रों को 2:30 घंटे के समय में सात में से कुल पांच प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न दस अंकों का होगा।
विज्ञापन
दो क्रेडिट्स वाले कोर्सों के छात्रों को ढाई घंटे के समय में सात में से पांच प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पांच अंकों का होगा। वहीं शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दूसरे सेमेस्टर के मिड टर्म इग्जाम 1 जून से 15 जून तक करावाए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट डेजेरटेशन 7 से 30 जून तक ऑनलाइन मोड से लिए जाएंगे। 10 जुलाई को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय यूजीसी कैलेंडर और निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं कर रहा है। यह परीक्षाएं जून तक करवाई जाएंगी।