फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अक्षय तृतीया से पहले प्रदेश में ई-स्कूटियों की 30 फीसदी बुकिंग

विज्ञापन
कुंजवानी ​स्थित ई स्कूटी शोरूम में स्कूटियां
विज्ञापन
2024 में 50 करोड़ का हुआ था करोबार, इस बार 70 करोड़ की उम्मीद
विज्ञापन

लो स्पीड स्कूटियों का रुझान ज्यादा, इस दिन वाहन खरीदना मानते हैं शुभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्षय तृतीया के चलते इस बार ई-स्कूटियों का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। प्रदेशभर में स्कूटी एजेंसियों में बुकिंग शुरू हो गई है। अभी तक 30 फीसदी बुकिंग की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बुकिंग कम स्पीड स्कूटियों की है, जबकि हाई स्पीड स्कूटियों के प्रति कम रुझान दिख रहा है।
इसका कारण यह भी है कि कम स्पीड स्कूटियों को चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। कम आयु के छात्र भी इन्हें चला सकते हैं। इस कारण अभिभावक ज्यादा रुझान स्कूटी खरीदने में दिखा रहे हैं। 2024 में प्रदेशम में अक्षय तृतीया पर कारोबार 50 करोड़ के आसपास हुआ था। लेकिन, इस बार बुकिंग को देखते हुए 70 करोड़ का अनुमान है।
विज्ञापन

अकसर, प्रदेश में अक्षय तृतीया के दिन वाहन खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। एजेंसियों में कम स्पीड की स्कूटियां 50 हजार रुपये से लेकर 90 हजार तक के दाम में उपलब्ध हैं। वहीं, हाई स्पीड स्कूटियों के दाम 80 हजार से शुरू हैं। लोग बजट के हिसाब से बुकिंग करवा रहे हैं।
-
विशेष पर्व पर ज्यादा होता है कारोबार
कुंजवानी के स्कूटी शोरूम के मालिक राजेश डोगरा ने बताया कि अक्षय तृतीय पर स्कूटी लेना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। अभी तक 30 फीसदी तक बुकिंग हुई है। अक्षय तृतीया तक स्कूटी की बुकिंग 80 से 90 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। यानी बीते वर्ष बुकिंग 60 फीसदी तक रही थी। ऐसे में अच्छा कारोबार होगा। अखनूर रोड स्कूटी शोरूम के मालिक सतविंद्र के अनुसार विशेष त्योहारों पर कारोबार अच्छा होता है। आने वाले दिनों में अच्छी बुकिंग होने की संभावना है।
विज्ञापन


जम्मू शहर में 20 एजेसिंयों के माध्यम से अक्षय तृतीया को स्कूटियां
जम्मू शहर में 20 से ज्यादा अलग-अलग कंपनियों की एजेंसियां हैं। इसी तरह प्रदेशभर के तमाम शहरों में कंपनियों की एजेंसियों के माध्यम से स्कूटियों की बुकिंग हो रही है। प्रदेश में स्कूटियों की 600 से ज्यादा एजेंसियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें