फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बीएसएफ महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कैंप क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू

Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुईं वनीता रानी वर्तमान में जम्मू में तैनात थीं और कैंप क्वार्टर में रह रही थीं।
विज्ञापन
demo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतवारी क्षेत्र के इंद्रेश्वर नगर स्थित बीएसएफ क्वार्टर में शुक्रवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला कांस्टेबल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। मृतका की पहचान वनीता रानी के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुईं वनीता रानी वर्तमान में जम्मू में तैनात थीं और कैंप क्वार्टर में रह रही थीं। शुक्रवार रात काफी समय तक जब वे कमरे से बाहर नहीं आईं तो परिजन ने कमरा खोलकर देखा। वनीता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिलीं जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलते ही सतवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भिजवाया। सतवारी थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में धारा 174 के तहत इंक्वेस्ट (प्रारंभिक जांच) दर्ज कर ली गई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें