फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्लैकआउट के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर दहशत में रहे लोग, फोन से एक-दूसरे को देते रहे पल-पल की जानकारी
विज्ञापन

शहरवासियों ने मोबाइल पर टीवी चैनलों से प्राप्त की हालात की स्थिति
ड्रोन गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने किए कई फायर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में शुक्रवार की रात 8:15 बजे ब्लैक आउट के बाद निरंतर गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाज गूंजती रही। आसमान में कई रोशनी नुमा चीजें उड़ती दिखीं। यह नजारा नगरोटा और कटड़ा की तरफ से भी देखा गया। एयरफोर्स स्टेशन जम्मू से कई बार दुश्मन की ड्रोननुमा चीज को गिराने के लिए फायर किया गया।
रातभर शहरवासी दहशत में रहे और मोबाइल से अपनों को पल-पल की जानकारी देते रहे। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर शाम 5:30 बजे शहर के सभी प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया गया था। बाजार बंद होने के साथ धीरे धीरे लोग अपने गंतव्यों की ओर बढ़ गए। आठ बजे के करीब लगभग बाजार खाली हो गए थे। इस बीच ब्लैक आउट से पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ ही देर बाद चारों तरफ से धमाकों की आवाज गूंजने लगी।
विज्ञापन

रात नौ बजकर पांच मिनट पर एक साथ कई धमाके सुनाई दिए, जिससे लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने यह नजारा अपनी छत पर आकर देखा तो कई घरों से बाहर खुले में आ गए। इस बीच विक्रम चौक में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार कई फायर किए गए, जिससे लगा कि आसमान में ड्रोननुमा चीज को गिराने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई है। लोगों ने बच्चों को सुलाने की कोशिश की, लेकिन लगभग परिवार सहमे हुए थे। बीच बीच में धमाकों की आवाज गूंजती रही।
चूंकि, ब्लैकआउट था तो अधिकांश लोगों ने कमरों में एकतरफ बैठकर मोबाइल पर टीबी चैनलों से स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिसमें जम्मू, सांबा, पठानकोट सहित अन्य क्षेत्रों में पाक के ड्रोन हमले के बारे में बताया गया। इससे लोगों को समझ आ गया कि आसमान में उनके ऊपर ड्रोन उड़ रहे हैं। लोग रातभर कमरों के बीच दुबके रहे।
रातभर यह सिलसिला चलता रहा। शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद रखी गई। हालांकि दूसरे दिन भी ब्लैक आउट होने से अधिकांश लोगों ने इस व्यवस्था में खुद को डाल लिया था। रातभर लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं और वे सुबह होने का इंतजार करते रहे।

दो दिन से ठीक से सो नहीं पाए लोग
सीमा पार से लगातार पाक गोलाबारी से दहशत के साथ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। शहर के तालाब तिल्लो निवासी कमला रानी ने कहा कि उनका परिवार पिछले दो दिन से ठीक से सो नहीं पाया है। खासतौर पर रात को सभी दहशत में रहते हैं। लेकिन अब पाक को सबक सिखाना भी जरूरी है। भारत को आर पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। जानीपुर निवासी रोमेश सिंह ने कहा कि हम पहली बार ड्रोन जैसे हथियारों को शहर में घूमते देख रहे हैं। लेकिन भारत की स्टीक डिफेंस प्रणाली ने लगभग सभी हमलों को नाकाम कर दिया है।
-
लोगों ने कहा, माता रानी और सेना ने संभाला
जम्मू। शहरवासियों का कहना है कि पहले भी पाक ने भारत पर कई हमले थोपे हैं। लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है, खासतौर पर जम्मू में अपने भक्तों की हमेशा बावे वाली माता रक्षा करती रही है। हमारी सेना भी हमें संभाल रही है। जम्मू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र शिवम शर्मा ने कहा कि शुक्रवार की रात 9 बजे के आसपास अचानक ऐसा धमाका हुआ कि लगा कुछ बड़ा हुआ है। हम सब डर के मारे इकट्ठा हो गए। घरवालों को फोन किया। लेकिन जब पता चला कि सेना ने ड्रोन गिरा दिए हैं, तो थोड़ी राहत मिली। हमारी हमेशा मातारानी रक्षा करती रही है। यह उसी का चमत्कार है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जंग बहादुर शर्मा ने कहा कि हमने तो पहली बार आसमान से ऐसा खतरा देखा है, लेकिन हमें अपने जवानों पर भरोसा है। सेना ने जो शौर्य दिखाया है, वो तारीफ-ए-काबिल है। सेना की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ये सेना की बहादुरी का ही नतीजा है कि पाकिस्तान के नापाक हमले में जानी नुकसान नहीं हुआ है। मोती बाजार ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान चंदन गुप्ता ने कहा कि हमने एहतियात बरते हुए बाजार जल्दी बंद रखने का फैसला लिया। पाकिस्तान को सोचना चाहिए कि वह किन हालातों में किससे टकरा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें