फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: कल जम्मू बंद का एलान, व्यापारियों का समर्थन, ट्रांसपोर्टर बोले- चलेंगे वाहन

Sun, 28 Aug 2022 10:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले जम्मू शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा ने 29 अगस्त को जम्मू बंद का एलान किया है।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वकीलों के 29 अगस्त के प्रस्तावित जम्मू बंद को व्यापारियों ने समर्थन किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। चैंबर पदाधिकारियों की शनिवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार और एडीजीपी मुकेश सिंह से हुई बैठक में कोई हल नहीं निकलने पर वकीलों की हड़ताल को समर्थन देने का एलान किया। बैठक में वकीलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें न्योता नहीं दिया गया। शाम को चैंबर की वकीलों के साथ भी अलग से बैठक हुई।
विज्ञापन


चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि मध्यस्थता के रूप में प्रशासन और वकीलों के बीच बातचीत करवाकर मामला हल करवाने की कोशिश की थी। लेकिन प्रशासन के साथ हुई बैठक में वकीलों को आमंत्रित नहीं किया गया था। इससे दोनों पक्षों में बात नहीं हो पाई। वकीलों के साथ व्यापारी खड़े हैं, लिहाजा जम्मू बंद में शहर के व्यापारियों का योगदान रहेगा। शाम को वकीलों के साथ हुई एक अन्य बैठक में मुख्य न्यायाधीश तक मामला पहुंचाने की बात कही गई। लेकिन आखिर तक कोई हल नहीं निकल पाया था। इसके बाद व्यापारियों ने बंद को समर्थन देने का फैसला किया है।

जम्मू शहर में नियमित रूप से चलेंगे यात्री वाहन

जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने 29 अगस्त को बार एसोसिएशन के प्रस्तावित जम्मू बंद का समर्थन नहीं दिया है। इसलिए सोमवार को जम्मू में मेटाडोर, बसें और ऑटो नियमित रूप से चलेंगे। शनिवार को ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। अजीत सिंह ने जम्मू बंद को समर्थन देने से इनकार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के विभिन्न मुद्दों पर सरकार से वार्ता चल रही है। कोविड के दो साल बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। इस समय मचैल यात्रा, श्री वैष्णो देवी यात्रा और मणिमहेश यात्रा चल रही है। ऐसे में बंद का समर्थन करना मुमकिन नहीं है। 29 अगस्त को सभी तरह के यात्री वाहन नियमित रूप से चलेंगे।

छुट्टी की मांग के लिए युवा राजपूत सभा का कल जम्मू बंद का एलान

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा ने 29 अगस्त को जम्मू बंद का एलान किया है। साथ ही शनिवार लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल जारी रख कर सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें