फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दुर्व्यवहार से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने पार्षद की दुकान के बाहर में फेंका कचरा, किया प्रदर्शन

Thu, 08 Dec 2022 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद के पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है और उनसे घर के काम भी करवाए जाते हैं। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने पार्षद की दुकान के बाहर कचरा फेंक दिया।
विज्ञापन
पार्षद के घर के आगे फेंका गया कचरा - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के बाहु क्षेत्र में भाजपा पार्षद शारदा कुमारी की दुकान के बाहर सफाई कर्मचारियों कचरा फेंकने का मामला सामने आया है। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर अधिकारियों ने पहुंच कर पार्षद और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और मामले का हल किया।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद के पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है और उनसे घर के काम भी करवाए जाते हैं। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने पार्षद की दुकान के बाहर कचरा फेंक दिया और प्रदर्शन कर रोष जताया। 

पार्षद और उनके पति ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में काम नहीं होने के लिए कर्मचारियों का कहा था। उनका मकसद दुर्व्यवहार करना नहीं था। अगर उन्हें बुरा लगा है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। अधिकारी ने कहा कि गलतफहमी के चलते ऐसी स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि मामला हल कर दिया गया है। यहां सफाई कर्मचारी कम है और काम ज्यादा है, इस समस्या को हल करने के लिए भी काम किया जा रहा है। वहीं, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मामला हल होने पर कचरा हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें