फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः इसी माह आयुर्वेदिक कालेज का होगा उद्घाटन, कई केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत

Mon, 16 Oct 2017 11:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दिवाली के बाद अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में चार दशक बाद शुरू हुए आयुर्वेदिक कालेज का आधिकारिक उद्घाटन करने की तैयारी की जा रही है। आयुर्वेदिक अस्पताल के नए ब्लाक में होने वाले इस समारोह में केंद्रीय आयूष मंत्री श्रीपद यशो नायक, पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत सहित अन्य उच्चाधिकारियों का आना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर उद्घाटन तिथि की घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार 26 अक्तूबर को उद्घाटन समारोह किया जाना प्रस्तावित है। आयुर्वेदिक कालेज में 47 विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कक्षाएं लगाई जा रही हैं। बीएएमएस (बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसन एंड सर्जरी) के पहे बैच 2017-18 के लिए पचास सीटें अलाट की गई हैं।

बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से 49 चयनित विद्यार्थियों की सूची सौंपी गई थी, जिसमें 47 की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें साढ़े पांच वर्ष की डिग्री में साढ़े चार साल थ्यूरी और डेढ़ साल इंटर्नशिप होगी। पहले बैच के लिए चयनित विद्यार्थियों में पचास फीसदी लद्दाख और कश्मीर क्षेत्र से हैं। कालेज के शुरू होने से राज्य के आयुर्वेदिक विद्यार्थियों को अब बीएएमएस की डिग्री के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पहले बैच के लिए सेंटर काउंसिल आफ मेडिसन (सीसीआईएम) के नियमों के तहत 13 लोगों का फैकल्टी स्टाफ नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


दूसरे बैच के फैकल्टी पदों के लिए 31 दिसंबर 2017 तक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। आयुर्वेदिक कालेज खुलने से राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे आगामी वर्षों में हर साल बीएएमएस के आयुर्वेदिक डाक्टर निकल सकेंगे। आयुर्वेदिक कालेज जम्मू के लिए हाल ही में केंद्र के आयूष मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से मंजूरी दी गई थी। उल्लेखनीय है कि जम्मू में आयुर्वेदिक कालेज को कई कारणों से वर्ष 1981 में बंद किया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें