फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजीकरण शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी से जुटाया 600 करोड़ रुपये का राजस्व

विज्ञापन
एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले कर्मचारी फोटो विभाग
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पंजीकरण महानिरीक्षक ने कार्यक्रम में दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान पंजीकरण शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 600 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। यह बात जम्मू-कश्मीर पंजीकरण महानिरीक्षक बशीर अहमद भट ने शनिवार को एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर पंजीकरण विभाग ने राजस्व प्रशिक्षण संस्थान गोल गुजराल जम्मू के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग को पिछले संपत्ति पंजीकरण में शामिल क्षेत्रीय अधिकारियों की संस्थागत क्षमता, तकनीकी कौशल को बढ़ाना था। प्रशिक्षण का फोकस पंजीकरण अधिनियम, 1908, स्टाम्प अधिनियम, संवत 1977 और अन्य संबद्ध नियमों और विनियमों के प्रावधानों के अनुरूप राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) के माध्यम से दस्तावेज पंजीकरण पर था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 से अधिक अधिकारियों ने भौतिक और 50 से अधिक अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। इसमें रजिस्ट्रार, उप-रजिस्ट्रार, तहसीलदार और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। अधिकारियों को उनके कानूनी, अर्ध-न्यायिक, राजस्व और वैधानिक कर्तव्यों के बारे में संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, जम्मू की प्रिंसिपल सुनैना मेहता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने पंजीकरण कर्मियों के लिए निरंतर कौशल उन्नयन और कानूनी अभिविन्यास के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें