फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सदन में शराब पर हंगामा, डोडा विधायक और भाजपा सदस्यों में तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहराज ने उपराज्यपाल को माफिया कहा, विपक्ष का आरोप धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, नेकां साथ दे रही
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने माइक जमीन पर पटककर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा में वीरवार को अनुदान मांगों पर बहस के दौरान डोडा विधायक मेहराज मलिक के भाजपा पर शराब को बढ़ावा देने के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए मेहराज को सदन में माफी मांगने को कहा। साथ ही आरोप लगाया कि उसने एक धर्म विशेष के खिलाफ शराब पर टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
मामले पर मेहराज और भाजपा सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सुबह और दोपहर की कार्यवाही के दौरान कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हुए, जिन्हें भिड़ने से मार्शलों ने रोका। बहस के दौरान मेहराज ने शराब पर बोलना शुरू किया और इसे बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एलजी माफिया है और भाजपा वाले उसे बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से पहले की शराब नीति में 200 दुकानें थीं और राजस्व वृद्धि थी। लेकिन 2019 के बाद 300 से अधिक दुकानें कर दी गईं, मगर राजस्व घट गया। ब्लैक में शराब बेचकर जमकर मुनाफा कमाया जा रहा है। नौजवानों को शराब की लत लगा दी गई है। जम्मू-कश्मीर में शराब का बड़ा घोटाला हुआ है।
इस बीच एतराज जताते हुए भाजपा सदस्य बलवंत सिंह मनकोटिया ने आरोप लगाए कि मेहराज ने एक धर्म विशेष पर उनके त्योहारों के दौरान शराब पीने के आरोप लगाए हैं। वह सदन से माफी मांगें। मनकोटिया ने माइक जमीन पर पटककर विरोध जताया। पीठासीन अधिकारी मुबारक गुल दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों ओर से हंगामा जारी रहा। बाद दोपहर की कार्यवाही का समय खत्म हो गया।

नेकां की ओर से मेहराज को समर्थन देने का लगाया आरोप
दूसरे सेशन में भी नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर अब्दुल रहीम राथर से मेहराज की टिप्पणी पर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष में नेकां की ओर से मेहराज को भाजपा के खिलाफ समर्थन किया जा रहा है। जब वह बोलते हैं तो सत्तापक्ष मेज थपथपाते हैं। लेकिन, पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सदन में पिछले 15 दिन से यह तमाशा हो रहा है। अगर सत्तापक्ष को यह अच्छा लग रहा है तो हम भी माहौल खराब कर सकते हैं। इस पर मेहराज ने दोबारा बोलना शुरू कर दिया, जिससे विपक्ष से विक्रम सिंह रंधावा, युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता, आरएस पठानिया सहित अन्य सदस्य मेहराज के टेबल के पास पहुंच गए, लेकिन मार्शलों ने उन्हें आगे जाने से रोका। दोनों पक्षों की ओर से सदस्य एक दूसरे को हाथ से इशारा करके पास आने को कह रहे थे।
विज्ञापन



रिकार्ड देखेंगे, किसी ने कुछ गलत बोला तो होगी कार्रवाईः राथर
बाद में स्पीकर ने कहा कि इस घटनाक्रम के दौरान वह सदन में नहीं थे। लेकिन, रिकार्ड देखेंगे और अगर धर्म विशेष के खिलाफ कुछ बोला गया है तो उसे कार्यवाही से बाहर करेंगे। उन्होंने यकीन दिलाया कि अगर किसी ने कुछ गलत बोला है तो कानून के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें